भाजपा नेता पंकज जायसवाल की माता का निधन,


जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज जायसवाल एवं मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल की माता का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष की थी।
शहर के उर्दू बाजार स्थित आवास पर उन्होंने अन्तिम सांस ली। निधन की खबर लगते
ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। माता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ मछलीशहर के सादिकगंज मोहल्ला स्थित आवास पर रखा गया।
इसके बाद अन्तिम यात्रा वहां से निकली जो शहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से ओलन्दगंज होते हुए उर्दू बाजार पहुंची। इस दौरान उपस्थित तमाम लोगों ने अन्तिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनका अन्तिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां तमाम राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, शुभचिन्तकों ने नम आंखों से अन्तिम विदाई दीl

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती