भाविप शौर्य की नयी कार्यकारिणी गठित, दायित्वधारियों ने ली शपथ


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संगठन के वर्ष 2025—26 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जहां दायित्वधारियों ने अपने कार्य के प्रति शपथ भी लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया। साथ ही विष्णु प्रिया मिश्र ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काशी प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, सचिव अवधेश गिरी, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय को शपथ दिलायी।
इसके पश्चात संस्थापक/अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी जैसे गतिविधि संयोजक संस्कार नीरज श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक सम्पर्क अतुल जायसवाल, गतिविधि संयोजक सेवा दया निगम, गतिविधि संयोजक पर्यावरण पंकज सिंह, गतिविधि संयोजक महिला प्रियंका पाण्डेय, संगठन सचिव/शाखा प्रबन्धक जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो नित्यानन्द पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख समूह गान सुजीत श्रीवास्तव, गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन रंजीत सिंह, प्रकल्प प्रमुख संस्कृति सप्ताह डा. आशुतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र, सह सचिव डा. गिरीश सिंह, प्रकल्प प्रमुख महापुरूष जयन्ती रमेश श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख स्वामी विवेकानन्द जयन्ती प्रमोद मौर्य, दिव्यांग सहायता डा. राजेश, प्रमोद सैनी, प्रकल्प प्रमुख संस्कार राहुल पाण्डेय को शपथ दिलायी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समूह गान नवीन श्रीवास्तव ने परिषद के पांचों सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण को प्रभु श्रीराम चन्द्र के चरित्र एवं उनके परिवार की अलग—अलग शब्दों में व्याख्या करके शिक्षाप्रद तरीके से समझाया। साथ ही शौर्य परिवार के कार्यों की अत्यन्त सराहना करते हुये कहा कि संगठन ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि अजीत मेहरोत्रा ने संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के अलग—अलग नामों को उनके कार्यों के साथ जोड़कर एक माला का निर्माण कर दिया। साथ ही कहा कि संगठन इसी प्रकार से अच्छे से अच्छा कार्य करता रहे और प्रान्त सदैव आपके साथ हर समय खड़ा रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ ने शौर्य परिवार को इस कार्यकाल के लिये बधई दिया।
इसी क्रम में अध्यक्षीय शपथ लेने के पश्चात डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में पिछले 2 वर्षों के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें भारत को जानो, समूह गान, स्वामी विवेकानन्द जयन्ती इत्यादि कार्यक्रमों की चर्चा किया जिससे संगठन को विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी प्राप्त हुये। स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के कार्यक्रम ने भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक अपना डंका बजाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शौर्य परिवार अपनी परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर डा. शैलेश सिंह, डा. राम नारायण सिंह, कंचन पाण्डेय, डा. पूनम सिंह, सुनील सिंह, सन्दीप चौधरी, निशा गिरी, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंजू सिंह, सुधा पाण्डेय, जया सिंह, नवीन मिश्र, प्रज्ञा मिश्रा, राय साहब शर्मा, अरविन्द गिरी, संजीव शर्मा, पूनम गिरी, अनीता सिंह, वर्षा चौधरी, नेहा मिश्रा, गुरूप्रीत कौर, राहुल अग्रहरि, देवी सेवक शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय एवं जनार्दन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में दया निगम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
001 व 002

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न