मतदाता जागरूकता बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाइक रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

जौनपुर 18 मई 2024 (सू0वि0)- लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान उत्साह के साथ जोर शोर से जारी है।
शनिवार को इसी कड़ी में मतदाताओं में जागरुकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। जिसे इंगलिश क्लब से जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोटरसाइकिल रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में दीवानी- कलेक्ट्री चौराहा, नखास, सदभावना पुल, शाही किला, अटाला मस्जिद, गल्ला मण्डी, सब्ज़ी मण्डी कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही पुल, ओलंदगंज, रोडवेज तिराहा होते हुए बी आर पी कालेज के मैदान में संपन्न हुई। बाइक रैली में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हेलमेट लगाये, बाइक पर मतदाता जागरूकता मतदान तिथि 25 मई अपना वोट ज़रुर करें, स्टीकर लगाये व नारा लगाते मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करते चल रहे थे। बाइक रैली में सैकड़ों शिक्षक बाइक के साथ शामिल रहे।
इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने 25 मई को जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की। उन्होंने जौनपुर जनपद के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे खुद मतदान करें और परिवार, आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसलिए कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटने न पाये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के पावन पर्व में बढ़ चढ़ कर भाग ले और दूसरों को भी जागरूक करे। यह सौभाग्य है कि हमे मत देने का अधिकार मिला है। आप लोगों किसी प्रकार के लालच एवं बहकावे में नहीं आऐ। कोई भी संदिग्ध स्थिति दिखती है, तो आप लोग तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करे।
इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, राजू सिंह, जिलाध्यक्ष यूटा संजय सिंह, हेमन्त सिंह, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा अतुल यादव, सहित एस आर जी, एआरपी, एंव भारी संख्या में शिक्षक शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न