समाजवादी को फिर लगा करारा झटका, अब महान दल ने तोड़ा नाता; एन 0डी0 ए0 को समर्थन देने की घोषणा


लखनऊ- महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है,जिससे विपक्षी पाले मे बौखलाहट उत्पन्न हो गयी है।
सूत्रो के मुताबिक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने इसका एलान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को उन्होंने समर्थन पत्र सौंपा और कहा कि वह एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। केशव ने कहा कि सपा से वह अपना नाता तोड़ रहे हैं, क्योंकि वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। वहां लगातार हो रही उपेक्षा के चलते ही उन्होंने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वह बोले क‍ि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में मुझे कभी भी अपने बगल में नहीं बैठाया। यहां देखिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुझे अपने बगल में बैठाकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। केशव ने कहा, महान दल को सम्मान देने के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह एनडीए के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुटें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां