राजपूत परिवार के आस्था सिंह, अभिषेक सिंह,रजत सिंह प्रशांत सिंह, गौतम सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में मारी बाजी, पूरे देश में जनपद जौनपुर का नाम किया रोशन जिले में जश्न का माहौल —

जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में शर्की शासनकाल से ही अग्रणी रहा जनपद जौनपुर के होनहार बेटों ने एक बार फिर से इस बात पर मुहर लगा दिया है। मंगलवार को आये यूपीएससी परीक्षा परिणाम में एक बेटी समेत पांच प्रतिभावान छात्रों ने बाज़ी मारी है। यह खबर मिलते ही सफल प्रतियोगियों के घर, परिवार में खुशी की लहर है तो वही पूरा जनपद गदगद हो गया है।
आज आये यूपीएससी परीक्षा परिणाम में डोभी क्षेत्र के कुशहां, कानौरा गांव की आस्था सिंह पुत्री बृजेश कुमार सिंह ने अपने पहले प्रयास में 61वाँ स्थान प्राप्त किया है।

बदलापुर तहसील के डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह के होनहार अभिषेक सिंह का चयन आईएएस पद पर 78वीं रैंक प्राप्त किया है, इस सफलता के बाद से उनके आवास पर जश्न का माहौल है, लोग उनके आवास पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।

जनपद के सरायख्वाजा थाना के खलीलपुर गांव के निवासी व लखनऊ में डीसी मनरेगा पद पर तैनात सुशील सिंह के बेटे ने प्रशांत सिंह ने UPSC परीक्षा में 102 वीं रैंक हासिल किया है।

प्रशांत की पढ़ाई इंटर तक लखनऊ से हुई इसके बाद स्नातक करने दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए और अपने तीसरे प्रयास में अपने सपने को पूरा करने के साथ साथ घर परिवार, नात रिश्तेदार के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन कर दिया।

बरसठी क्षेत्र के गोठाव गाँव निवासी रजत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 132वीं रैंक पाकर अपने गांव ही नही पूरे बरसठी क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं।

वही नेहरू बालोद्यान स्कूल के चेयरमैन व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के मूल निवासी डॉ. सीडी सिंह के पुत्र गौतम सिंह ने बाज़ी मारी है। 526वी रैंक हासिल किया है। यह गुड न्यूज मिलते ही उनके परिवार , नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

गौतम की इंटरमीडिएट की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर से हुई। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल किया । दिल्ली से सेंट्रल ला कैंपस से एल एल बी कर रहे थे साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे । दूसरे प्रयास में सफलता मिली। डॉ सीडी सिंह के द्वितीय पुत्र है ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां