राज्य मंत्री ने विकास कार्यों की कड़ी में सदर की 03 सड़को व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम के गेट का किया शिलान्यास

जौनपुर– प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत तीन नई सड़को का और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से एक गेट का शिलान्यास किया।
जिसमे शहर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ से बोदकरपुर मार्ग से मोहम्मद हसन के दुकान तक दोनो तरफ नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मार्ग के निर्माण में अनुमानित लागत 16.97 लाख रुपए हैं। इस मार्ग के शिलान्यास के साथ साथ बोदकरपुर मार्ग पर खेल मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।


इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज मे ग्राम सभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिंद के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया। इस मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 10.57 रुपए है।
इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉ वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास गया।जिसकी अनुमानित लागत 17.67 लाख हैं।


इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट का निर्माण कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास राज्यमंत्री द्वारा किया गया। इस मुख्य द्वार को बनाने में लगभग 12 लख रुपए खर्च होंगे।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी और आप लोगों के आशीर्वाद से इस क्षेत्र से मुझे विधानसभा में जाने का अवसर मिला जिस विश्वास के साथ आप लोगों ने विधानसभा में मुझको भेजा है उस विश्वास में मैं कभी कमी नहीं आने दूंगा। मैंने पिछले 7 साल से इस क्षेत्र में विकास की बहुत सी योजना लाई है। बड़ी-बड़ी सड़के बनवाई गई है हमारे क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं हैं जहां कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो।
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा , राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, प्रशांत सिंह, पुष्पेन्द्र त्यागी और सचिन पाण्डेय मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां