श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल


जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय देवस्थानम पड़ाव वाराणसी के अध्यक्ष गुरुपद बाबा संभव राम के निर्देशानुसार स्थानीय शाखा द्वारा जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में रविवार को मरीजों को फल वितरित किया गया। यह पुनीत कार्य अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम एवं गुरुपद बाबा के जयकारे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीएमएस डॉ महेंद्र कुमार के सहयोग से समूह के पदाधिकारियों ने प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट दिया। अघोरेश्वर महाप्रभु के विचारों से सम्बन्धित साहित्य का भी वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। साथ ही बताया कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा तथा मदद को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर मानव का कल्याण निश्चित है। फल वितरण कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

।इस अवसर पर समोधपुर शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह, जौनपुर शाखा के उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र सिंह, विकास सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राजेश प्रताप सिंह, धनन्जय सिंह, प्रमोद जायसवाल, अरविन्द सिंह, संत सिंह, नीरज गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, समरजीत सिंह, विनोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, सीबी सिंह, अजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां