रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर बस-ट्रक क्षतिग्रस्त, सवारियां व चालक-खलासी सभी सुरक्षित

खेतासराय /जौनपुर– रविवार की देर रात वाराणसी से अयोध्या जा रही सवारी से भरी रोडवेज बस और शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास हुआ। टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अनिल पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुट गए।टक्कर के बाद ट्रक का एक चक्का जाम हो गया, जिससे उसे हटाने में दिक्कत आई। बाद में दूसरी ट्रक की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को आगे बढ़वाया गया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री, चालक व खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। देर रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां