लिंक मार्ग पर टोल ने लगाया बैरियर, ग्रामीण परेशान

जफराबाद

क्षेत्र के हाइवे से राजेपुर मतुला और सादीपुर के मार्ग में टोल प्लाजा के पास लिंक रोड पर टोल का लगा बैरियर।
जौनपुर -वाराणसी हाईवे पर हौज टोल प्लाजा के पास स्थित लिंक रोड पर टोल ने बैरियर लगाते हुए बड़े वाहनों और सभी चार और तीन पहिया का आवागमन बंद कर दिया है। जिससे आसपास के गांवों में स्कूली बस, एंबुलेंस व अन्य बड़े वाहनों के पहुंचने में परेशानी खड़ी हो गई है। कुछ ग्रामीण इसके पक्ष और कुछ इसके विरोध में खड़े हो गए हैं।

हौज में हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए कुछ कामर्शियल वाहन लिंक मार्ग से गुजर जा रहे थे। प्लाजा कर्मियों की मिलीभगत से रविवार की रात को बैरियर लगाकर लिंक मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। लिंक मार्ग बंद करते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने टोल कर्मियों से विराेध जताया लेकिन कुछ ने दुर्घटना का हवाला देते समर्थन में दिखे।
कर्मियों ने काहा की प्रधान के कहने पर बैरियर बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। बैरियर लगने से बड़े चार पहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले इसी मार्ग पर पुलिस की डियूटी लगाकर कर आवागमन रोका गया था, जिसे क्षेत्रीय लोगो ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर खोलवा दिया था।
जिलापंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रँगीले ने बताया कि बैरिकेडिंग से क्षेत्रीय लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और स्कूल बस तक गांव में नहीं पहुंच पा रही है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। यदि किसी की तबीयत खराब हो जाय तो गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकेगी। अगर नही हटाया गया तो इसका विरोध कानूनी ढंग से किया जाएगा
हौज निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह पिकअप चलाते हैं। रविवार को वह भाड़ा लोड कर जा रहे थे, बैरिकेडिंग की वजह से नहीं निकल पाए। टोल मैनेजर मनीष तिवारी ने बताया कि बैरिकेडिंग सिर्फ बाहरी वाहनों के लिए किया गया है।और क्षेत्रित लोगो के कहने पर लगाया गया है और गांवों को जाने वाले वाहनों को टोल फ्री गुजारा जा रहा है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां