लम्पी रोग से ग्रसित गौवंश, टीकाकरण न होने पर पशुपालकों में नाराज़गी


जलालपुर, जौनपुर। विकास खण्ड सिरकोनी क्षेत्र के तालामझवार गांव में इन दिनों लंपी स्किन रोग (एलएसडी) का प्रकोप गौवंश पर देखने को मिल रहा है। इस बीमारी से दर्जनों मवेशी पीड़ित हैं जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव के पशुपालक महेन्द्र यादव, आकाश यादव, रामनयन, कमलेश, विकास, संजय सहित आदि लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पशुओं का नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है जिससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने पशुपालन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लम्पी रोग से ग्रस्त पशुओं को बुखार, त्वचा पर गांठें और भूख में कमी जैसी समस्याएं हो रही हैं। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो इससे पशु पालकों को भारी नुकसान हो सकता है।
03

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह