सिरकोनी, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार जौनपुर आगमन पर सिरकोनी ब्लॉक परिसर में पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विशिष्ट है। कार्यकर्ताओं के बूते आज भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह कोई परिवारवादी पार्टी नही है। इसमें मेहनत से कार्य करने वाला कार्यकर्ता पार्टी के किसी भी पद को पा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा की पार्टी के प्रति किया गया कार्य आज उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने पार्टी के हित को सदैव आगे रख कर काम किया है। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया। स्वागत समारोह में सर्वेश सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश सिंह ‘करिया’, अवनीश सिंह, चन्द्र प्रकाश चौबे, रौनक बरनवाल, शशिकांत पाठक आदि मौजूद रहे।
02

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां