लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में 10 साल से छोटे बच्चो का प्रवेश नि:शुल्क होगा-सीडीओ

जौनपुर 02 जुलाई, 2024 (सू0वि0)- जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क जौनपुर के प्रबन्धन एंव रख-रखाव के निमित्त जिला उद्यान विकास समिति की बैठक 02 जुलाई 2024 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में आयोजित की गय
           बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में सुबह-शाम आगन्तुको के प्रवेश पर 10 साल से छोटे बच्चो का प्रवेश निःशुल्क होगा इसके अलावा महिला, पुरूष, प्रवेश शुल्क दर रू0 5 प्रतिदिन और एक माह के लिए रू0 100, छः माह हेतु रू0 500 व वार्षिक 1000 शुल्क रखने का निर्णय लिया गया। लोहिया पर्यावरणीय पार्क में फिल्म/एलबम की शूटिंग पर 5000 की धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा।
          लोहिया पार्क में साफ-सफाई व्यवस्था सुबह-शाम 02 शिफ्ट में कराने के निर्देश दिये गये। लोहिया पार्क के बाहर पार्किग के अतिरिक्त 03 फ्रूड कोर्ट, 2 इण्टरटेन्मेन्ट जोन (अन्दर/बाहर) बनाये जाने का निर्णय लिया गया। जो खुली बोली के माध्यम से निविदा/नीलामी करा कर अधिकतम धनराशि प्राप्त संस्था से कार्य कराया जायेगा। ओपन जिम में नये उपकरण लगाये जाने का निर्णय लिया गया। लोहिया पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगाये जाने का निर्णय लिया गया ताकि मधुर ध्वनि के साथ/भ्रमण योगा व एक्सरसाइज करने वाले इसका लुत्फ उठा सके। जो संस्था इसे लगायेगी उसे 03 साल के लिए मेन्टनेस भी करना होगा। लोहिया पार्क में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पेट्रोलिंग गस्त को बढाने एंव महिला पुलिस को भी गस्त में शामिल करने का निर्णय लिया गया। पार्क में कूडे के निस्तारण के लिए नगर पालिका को कूडा गाडी लगाने के निर्देश दिये गये। जो प्रतिदिन पार्क से कूडे को एकात्रित करेगी। पार्क के अन्दर चल रहे कार्य को आर0ई0डी0 को 15 दिन में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। पार्क में झण्डे की व्यवस्था के लिए धनराशि का आहरण कमेटी फण्ड से किये जाने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां