विश्वविद्यालय मीडिया समिति के समन्वयक बने प्रो.मनोज मिश्रा

कुलपति ने पूर्व मीडिया समिति को किया निरस्त

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीडिया समिति  का समन्वयक प्रोफेसर मनोज मिश्रा को बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई ।

बता दें कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पुरानी मीडिया समिति को भंग-करके नई मीडिया समिति का गठन किया है। जिसमें जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्रा को मीडिया समितियों का समन्वयक बनाया है और इसके साथ वह विश्वविद्यालय समस्त समितियों के कार्यों की निगरानी करेंगे एवं विश्वविद्यालय के गतिविधियों को कवरेज के लिए समय-समय पर मिले दिशा -निर्देशों का पालन करेंगे। इसके अलावा राज कॉलेज के डॉ मनोज सिंह वत्स को महाविद्यालय समाचार  संयोजक बनाया गया। समाचार संकलन एवं प्रेषण समिति का डॉ सुनील कुमार को संयोजक ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है ।जबकि फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी समिति के लिए चंदन सिंह को संयोजक, पंकज सिंह को सदस्य बनाया गया है । सोशल मीडिया समिति के लिए डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को संयोजक, डॉ शशिकांत यादव को सदस्य, डॉ धीरेंद्र चौधरी को ट्विटर संयोजक डॉ दिव्येंदु मिश्रा को फेसबुक इंस्टाग्राम का संयोजक बनाया गया है।इस बारे में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया की नई मीडिया समिति का गठन किया गया है तथा सबको पत्र भी जारी कर दिया गया है।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन