वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है _डॉ अंजना सिंह


आज जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है ,वह दिन दूर नहीं है जब हमें सांस लेने के लिए कृतिम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी ।
इसी दिशा में राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़कों के चौड़ीकरण होने से या अन्य वजहों से वृक्षों की कटाई हुई है ,उससे हमारे पर्यावरण को बहुत ही नुकसान पहुंचा है ।आज धरती को हरा भरा बनाने के लिए और पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है ।डॉ अंजना सिंह ने कहा कि हमारे संगठन ने भी पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए मुहिम छेड़ी है ,और हमारा उद्देश्य और लक्ष्य है कि हम सब भी 500 पौधे अलग-अलग स्थान पर लगाएंगे । जिसकी शुरुआत आज से हमने कर दी है। उन्होंने कहा कि अब मानसून भी आ गया है और इस मौसम में पौधे आसानी से लग जाएंगे।
वृक्षारोपण के इस कार्य में संगठन के पदाधिकारीयों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती