व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि दिया गया


जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए शहीद दिवस मना कर श्रद्धांजलि दिया, जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलनो में गोली, लाठी खाने के दौरान शहीद हुए व्यापारियों के स्मृति में 26 मई शहीद दिवस के रूप में मनाता है साथ में वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है

वरिष्ठ व्यापारी जिला संरक्षक राजदेव यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया और शहीद हुए व्यापारियों को व्यापार जगत का सर्वोच्च बलिदान बताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया,नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कुल 14 व्यापारी आज तक शहीद हुए हैं जिन्हें 26 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में याद किया जाता है जिसमें जौनपुर जनपद से मुक्तीगंज निवासी स्व.अशोक राय जी 14 सितंबर 1993 को व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर तथा प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में व्यापार मंडल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करता है और उन सभी वीर सपूतों को याद किया जाता है

जिन्होंने व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राण दे दिए, कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, संजय केडिया,अमर जौहरी,मधुसूदन बैंकर, अनिल कुमार वर्मा,विजय गुप्ता,संतोष कुमार साहू, गुलजारीलाल गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, सुनील जायसवाल,डी.के. अग्रवाल,राकेश जायसवाल, मंगला प्रसाद साहू,शाहिद मंसूरी,दाऊ जी,चंदन सेठ आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हफिज़ शाह ने किया,उपस्थित व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां