शार्ट सर्किट से लगी आग में सम्पत्ति खाकमदद का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार



सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। भोला नाथ चौहान के सीमेंट की पतरे से बने घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसने पल भर में ही सब कुछ निगल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित 8 हजार रुपये नकद जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे। गांव के लोगों ने सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। इस घटना ने भोलानाथ के परिवार को असहाय कर दिया है। हालत यह है कि परिवार के पास अब पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रमेश जायसवाल मौके पर पहुंचकर तत्काल लेखपाल को सूचित किया। पीड़ित परिवार प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगा रहा है।
004

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां