शासन के निर्देश पर पर्यावरण की दृष्टि से जौनपुर जनपद में लगाए गए 53 लाख पौधे,

जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण की दृष्टि से जनपद में वृक्षारोपण जनअभियान के तहत वृहद स्तर पर विभिन्न विभागो के द्वारा कुल करीब लगभग 53 लाख पौधे लगाये गये। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव व विधायक शाहंगज रमेश सिंह ने परिवहन आयुक्त उ0प्र0 नोडल अधिकारी पौधरोपड़ कार्यक्रम चन्द्र भूषण, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की उपस्थिति में विकासखण्ड शाहगंज के ग्राम नौली (गुजरताल) में विधि विधान से पूजा करने के उपरान्त पौध रोपण किया गया।
इस दौरान गुजरताल मे कुल 12 हजार पौधे लगाये गये। राज्यमंत्री के द्वारा पीपल, विधायक जी के द्वारा बरगद, परिवहन आयुक्त के द्वारा अशोक, जिलाधिकारी के द्वारा बेल, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आंवले का पौधरोपण किया गया।
राज्यमंत्री द्वारा स्वतत्रता सेनानी कुन्ज बिहारी के पौत्र को बुके और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्राम सभा के 05 लोगो को चन्दन का पौधा प्रदान किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली भी निकाली गयी। रैली को राज्यमंत्री के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बच्चो के द्वारा ’’पेड़ लगाओ, जीवन पाओ’’ ष्वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओष् का नारा दिया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि 01 पौधा लगाकर इस पुनित कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पेड़ एक ऐसी धरोहर है जिसे हम अपने माता पिता के नाम पर लगाकर आसानी से इस धरोहर से जुड़े रह सकते है। पौधो को अपने धरोहर के रूप में संरक्षित करना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढियों को कुछ दे सके। उन्होंने कहा कि पुनः उसी परम्परा को जीवित करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुजरताल में मछलीपालन की व्यवस्था की जाएगी। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, डीएफओ प्रवीण खरे, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां