सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतक आश्रितों को दी एक एक लाख की आर्थिक सहायता:-राकेश मौर्य

जौनपुर– गत वर्ष 28 नवंबर 2013 को खेतासराय निवासी अजय कुमार प्रजापति एवं अंकित कुमार प्रजापति पुत्र फूलचंद प्रजापति दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई थी तथा 25 मार्च 2024 को खेतासराय के ही निवासी दिलीप यादव की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
इन दोनो गरीब परिवारों के कमासूत नौनिहालों की दुखद मृत्यु ने हम सबको झिंझोर कर रख दिया था।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने इन दुखद घटनाओं का संज्ञान लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए दुखी और गरीब दोनो परिवारों को आर्थिक सहायता की पेशकश की जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों अंकित और अजय प्रजापति के माता जी मनभावती के नाम एक लाख का चेक तथा दिलीप यादव की पत्नी संगीता के नाम एक लाख का चेक बतौर सहायता राशि भेजा है जिसे आज शनिवार को 11 बजे दिन में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव ने अंकित प्रजापति की माता मनभावती देवी को तथा दिलीप यादव की पत्नी संगीता को उनके निवास पर जाकर सहायता राशि का चेक सौंपकर भविष्य में भी मदद का आश्वासन।
इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, खेतासराय नगर पंचायत के अध्यक्ष वसीम अहमद, अजय विश्वकर्मा, विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष सलीम खान, छात्र सभा के अध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित विधानसभा इकाई और नगर इकाई खेतासराय के पदाधिकारीगण एवं सभाददगण उपस्थित रहे।
चेक पाकर मृतक आश्रितों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार ज्ञापित किया।
उक्त आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां