शाहगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का प्रदर्शन, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी मासिक रिश्वत मांगने व प्रताड़ना का आरोप, जांच ‌के‌ बाद‌‌ ही‌ सच‌ आएगा सामने

जौनपुर–जनपद‌ के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वेंडरों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करते हुए स्टेशन अधीक्षक वी.के. यादव को ज्ञापन सौंपा। वेंडरों ने आरोप लगाया कि जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल उनसे प्रति वेंडर मासिक रिश्वत की मांग करते हैं।
वेंडरों का कहना है कि रिश्वत न देने पर चौकी प्रभारी उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं और उनके परिवारों पर आर्थिक व मानसिक दबाव बढ़ गया है।
वेंडरों ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मामले की गंभीरता जांच कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन में श्रीनाथ, सुनार, हरराम, अनिल, मुरली, मनोज कुमार, चितरंजन, ललन सोनकर, वीरू यादव समेत कई वेंडर मौजूद रहे। फिलहाल जांच के बाद ही सही ‌ स्थिति सामने आएगी।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित