शोभायात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए : D.M

डीएम—एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक

डीजे की आवाज नियंत्रण में रहे
शोभा यात्रा की भव्यता तभी रहेगी जहां उद्दंडता से परहेज होगा -एसपी

जौनपुर— जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जयंती सहित अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समस्या नहीं आनी चाहिए। अधीक्षण अभिंयता विद्युत को लटके हुए विद्युत तारों को ठीक कराने, विद्युत आपूर्ति आदि के संबंध में निर्देश दिये।


शोभा यात्रा के दौरान निकलने वाले जुलूस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि डीजे की आवाज तथा ऊंचाई मानक के अनुरूप होनी चाहिए। शोभायात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 6 अप्रैल के मध्य विभिन्न प्रतिष्ठित मंदिरों, राम मंदिरों, भव्य पीठों में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा

जिसके लिए मन्दिर परिसर और आस—पास में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करे।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मन्दिरों में सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। शोभायात्रा निकलने वाले सभी मार्गों पर साफ-सफाई के साथ फागिंग कराने के भी निर्देश दिये।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शोभा यात्रा की भव्यता तभी रहेगी जहां उद्दंडता से परहेज होगा l उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयूष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न