सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

परिजनों ने उठाए पुलिस कार्यवाही पर सवाल, न्यायिक जांच की मांग; रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपने का आश्वासन

खेतासराय जौनपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने थाना क्षेत्र के सोंधी गांव पहुंचकर चर्चित आज़ाद बिन्द दूल्हा हत्याकांड के नामजद आरोपी एवं पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों की मांगों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। सोंधी गांव पहुंचे पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने रवि यादव के स्वजन से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।

परिजनों ने दावा किया कि रवि यादव बी.कॉम तक शिक्षित था तथा उसका कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था। उनके अनुसार उसके खिलाफ केवल दो छोटे मुकदमे दर्ज थे। परिवार ने पुलिस मुठभेड़ की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। पूर्व विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, ताकि प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार की बात को गंभीरता से नेतृत्व तक पहुंचाएगी।


गौरतलब है कि 24 मई की रात पुलिस और आरोपितों के बीच हुई मुठभेड़ में रवि यादव घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं। वहीं परिजन लगातार न्यायिक जांच और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां