सफाई, जल, फागिंग अभियान चलाया जाय: संजय जायसवाल


कहा: 4 नवम्बर से प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड का होगा निरीक्षण
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में सफाई, जल, फागिंग आदि का अभियान चलाया जाय। साथ ही नगर में जहां भी कूड़ा का ढेर लगा है, उसे हर हालत में 3 दिन के अन्दर अवश्य हटाया जाय। वहीं जो नाली जाम हो गयी है, उसकी तत्काल सफाई करायी जाय। साथ ही बन्द पड़े विद्युत पोल को तत्काल चालू करवाया जाय।


उक्त बातें स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को अपने मातहत कर्मचारियों, सफाईकर्मियों आदि को जारी दिशा निर्देश में कही। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि 4 नवम्बर से प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक एक—एक वार्ड का निरीक्षण किया जायेगा। वार्ड की जो भी समस्या होगी, उसे दूर कराया जायेगा


इस बाबत पत्र—प्रतिनिधियों द्वारा पूछे जाने पर चेयरमैन श्री जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत मछलीशहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है।

Oplus_16908288

मछलीशहर कस्बे को उत्तम बनाने में जहां मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है, वहीं नगरवासियों से भी अपील किया कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न