सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू


जौनपुर। डिस्लेक्सिया एवं एडीएचडी से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मीटिंग हाल में शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य 30 से 40 की संख्या में मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना है जो ग्रास रूट लेवल पर जाकर डिस्लेक्सिया और ADHD से प्रभावित बच्चों की पहचान करेंगे और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करेंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चो को लिखने और पढ़ने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, वह शब्दों को गलत पकड़ते है। इस समस्या को दूर करने के लिए मास्टर ट्रेनर रखे गए है। ट्रेनिंग के माध्यम से आई डी टीचर्स उन बच्चों की पहचान करेंगे और समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे दिव्यांगता से ग्रसित एवं शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित