सादगी की प्रतिमूर्ति एवं समाजवाद के पुरोधा थे पंडित जनेश्वर मिश्र:- लालबिहारी यादव

दबे कुचले, पीड़ित और शोषित समाज की मजबूत आवाज़ थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र:- राकेश मौर्य

जौनपुर – उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में शहर के मंगलम लॉन मियांपुर में सपा संस्थापक रहे जनेश्वर मिश्र की 92 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी चिंतक, विचारक और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने कहा कि’आज हम सब सादगी की प्रतिमूर्ति एवं समाजवाद के पुरोधा जनेश्वर मिश्र को याद कर रहे हैं, वह उस पीढ़ी के नेता हैं जो डा. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को बढ़ाने का काम किया. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया, आज के दिन हम सभी समाजवादी लोग संकल्प लेते हैं कि समाजवादी आंदोलन जिस प्रकार से पहले चला है उसको आगे बढ़ाने काम करेंगे।


समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में आयोजित छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की जयंती समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्षता कर रहे । जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया की कार्यप्रणाली को अपने में समाहित कर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के पदचिन्हों पर चलकर बलिया में जन्मे और प्रयागराज को कर्मभूमि बनाकर समाजवाद का परचम देश ही नहीं दुनिया में लहराने का काम जनेश्वर मिश्र जी ने किया।
छात्र राजनीति से लेकर देश में शिखर की राजनीति के माध्यम से समजवादी आंदोलनो को धार देते रहे। दबे कुचले, शोषित पीड़ित समाज की मजबूत आवाज थे जनेश्वर मिश्र हम सभी को उनसे समाजवाद की प्रेरणा सदैव मिलती रहेगी।
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद,पूर्व मंत्री श्रीराम यादव,पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंडित जनेश्वर मिश्र जी के आदर्शों और मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
तत्पश्चात मासिक बैठक भी आयोजित हुई।
मासिक बैठक में पीडीए के संकल्प को बुलंद करते हुए 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने का आवाहन किया गया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव के जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर होटल रिवर व्यू में शिक्षक संगठनों की तरफ से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य सहित जनपद समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, नन्हकू यादव, रत्नाकर चौबे,राजेंद्र टाइगर, पूनम मौर्य डा.जंगबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण विरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, रामजतन यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, नंदलाल यादव, अजय विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, अफ़रोज़ हुसैनी, अमजद अख्तर सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न