संघ की एकता एवं संघर्ष से सफलता के नए प्रतिमान बनाएंगेः डॉ प्रदीप सिंह

उo प्रo ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न

लखनऊ – उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को लखनऊ में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के परिषद भवन सभागार में संपन्न हुयी। बैठक में पूरे प्रदेश से 50 से अधिक जनपदों के पदाधिकारियों ने सहभागिता किया।

बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने वर्तमान मे शासन के समक्ष लंबित विभिन्न मांगों यथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने,ग्रेड पे बढ़ाने, मनरेगा के डोंगल को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ई ग्राम स्वराज के डोंगल प्रणाली में आ रही जटिल तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं के निदान करने, निराश्रित गौ सेवा केंद्रों तथा ग्रामीण आवास योजना में सचिव के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की भूमिकाओं के उत्तरदायित्व निर्धारित करने, प्रदेश स्तरीय सचिवों की अनंतिम त्रुटिपूर्ण ज्येष्ठता सूची को शुद्ध करने, अगली विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक कराने, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर अपनी बात रखी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का इतिहास अनवरत संघर्षों का रहा है हम अपनी संगठित एकता एवं लंबे संघर्ष से भविष्य में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे।

संघ के प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने प्रदेश के साथियों का स्वागत करते हुए सभी से अपील किया कि आप दृढ़ संकल्पित होकर तन,मन एवं धन से संघ का साथ दें तथा जनपद में सरकार द्वारा दिए गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें आपकी उचित न्याय पूर्ण मांगे जरूर पूरी होंगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने 01अगस्त 2016 के अधूरे शासनादेश पर उचित निर्णय लेते हुए विकास खंडो पर पंचायत विभाग के अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सरकार से मुहैया कराने की अपील किया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ग्राम प्रधानों के समक्ष वर्तमान में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश स्तर पर पंचायती राज एवं ग्राम प्रधान संगठन का संयुक्त महाधिवेशन कराने का प्रस्ताव रखा।

प्रांतीय बैठक में आदित्य कुमार शुक्ल,प्रशांत पोरवाल, जितेंद्र गंगवार, सुनील कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, संरक्षक ओंकार नाथ दुबे, अरुणेश पाल, सुरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी,ओम प्रकाश प्रजापति, नितेश सिंह चंदेल, सूर्यभानु राय, दीपक श्रीवास्तव,पवन तिवारी, डॉ राकेश कुमार, ललित कुमार, पीयूष दुबे, बृजेश सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रेम लाल यादव, मनोज कुमार दुबे, विवेक कुमार,परमानंद गंगवार, संजय सिंह, पवन पांडेय, डॉ दयाराम पटेल, अक्षय प्रताप सिंह,शिवम पाठक, योगेश चौबे, दिनेश कुमार सिंह,गंगाराम गुप्ता, मित्र सेन यादव,राहुल, हंसपाल चौधरी,दीवान सिंह,अमीन खां,संदेश कुमार,नकुल धामा, आशीष कुमार मिश्रा, अतुल कुमार,योगेंद्र सिंह कुशवाहा, क्षितिज चौधरी, करन सिंह,वीरेंद्र बरौदिया, रामकिशोर,सुशील मलिक, रामकुमार चौधरी,नीरज यादव,जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप राजपूत ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न