स्वास्थ्य के साथ कैरियर के लिए भी आवश्यक है योग – गिरीश चंद्र यादव ( खेल मंत्री

शहर के मां दुर्गा विद्यालय में योगासन प्रतियोगिता हुई संपन्न..- मां दुर्गा जी सेकेण्डरी विद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर
बचपन से ही योग की संस्कारशाला में संस्कारित हों बच्चे – डा सूर्य प्रकाश सिंह (प्रबंधक)


जौनपुर — योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से रविवार को मां दुर्गा जी सीनियर विद्यालय में योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें 20 विद्यालयों से अलग-अलग आयु वर्ग के 150 से अधिक प्रतिभागियों नें प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए संस्था के प्रबंधक श्री सूर्य प्रकाश सिंह (मुन्ना) द्वारा बताया गया की योग हमारी प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे बचपन से बच्चों को योग की संस्कारशाला में संस्कारित करनें की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता के समापन पर खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा बताया गया की जब से योगासन को वैश्विक स्तर पर खेल के रूप में मान्यता मिली है तब से अधिक से अधिक लोगों के द्वारा अपने सर्वोत्तम स्वास्थ्य के साथ कैरियर के रूप में भी योग को अपनी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है।

पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की योग के क्रियात्मक पक्षों के साथ ही योग के सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास करके ही योग पथ की यात्रा संभव है।


योगासन प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में जहां 9-14 वर्ष की बालिका वर्ग में किंजल विश्वकर्मा प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीती तो वहीं बालक वर्ग में प्रत्युश वर्मा गोल्ड मेडल जीता। 14-18 आयु वर्ग में श्रेया यादव और अतुल पटेल प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीते। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जहां शुभम पटेल गोल्ड मेडल तो शिवम कुमार सिल्वर मेडल पाने में सफल हुए। मास्टर ग्रुप में डा हेमंत यादव के द्वारा प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता गया। योगासन प्रतियोगिता में माँ दुर्गा जी विद्यालय के बच्चों ने सर्वाधिक मेडल जीत कर विनिंग ट्रॉफी अपने नाम दर्ज किया। योगासन प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में सुरेन्द्र पटेल जी रहे। निर्णायक के रूप में नेशनल स्तर के योग प्रशिक्षक प्रेम प्रकाश सिंह,तेज बहादुर पटेल, राजनाथ सिंह रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी शशिभूषण जी, ज्ञान प्रकाश, आशीष टंडन, मनु श्री गुप्ता,डा हेमंत, राजकुमार, जगदीश, श्री प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के निदेशक व जौनपुर ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष सूर्यांश प्रकाश सिंह द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करते हुए सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न