सीखने की नई संस्कृति है स्कूल पेयरिंग एंड ट्विनिंग प्रोग्राम:अरविंद शुक्ला

सीखने की नई संस्कृति है स्कूल पेयरिंग एंड ट्विनिंग प्रोग्राम:अरविंद

जफराबाद जौनपुर

सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित स्कूल पेयरिंग एंड ट्विनिंग कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय स्कूलों में जाकर वहां की अन्य गतिविधियों एवं अन्य जानकारी को हासिल करना है । इसी क्रम में शुक्रवार को सिरकोनी विकासक्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर के 50 छात्र-छात्राओं की टीम ने उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगंज का भ्रमण किया । उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों की देखरेख में बच्चो ने पुस्तकालय ,रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला, भौतिकी प्रयोगशाला,जीव विज्ञान प्रयोगशाला, कंपोजिट प्रयोगशाला , संगीत कक्ष एवं खेल के मैदान का अवलोकन किया । इस दौरान दोनों स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता के साथ अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया ।


शैक्षिक भ्रमण के दौरान पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल पेयरिंग एवं ट्विनिंग कार्यक्रम नई शिक्षा नीति की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे बच्चे उच्च स्तरीय सुविधा से लैस स्कूलों में जाकर अपनी जानकारियों को नया आयाम देते है ।


पीएमसी कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ऐसे शैक्षिक भ्रमण बच्चों में सीखने की नई संस्कृति पैदा कर रहे हैं जिसके माध्यम से परिषदीय विद्यालय के बच्चे दूसरे श्रेष्ठ विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर ,उपलब्ध संसाधन ,शिक्षण तकनीकी एवं उनकी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हैं ।


शैक्षिक भ्रमण पर आए बच्चों का स्वागत करते हुए उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे तथा बच्चों का इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
शैक्षिक भ्रमण में भारती सिंह ,राममिलन, कृष्ण, आर्यन,नवीन, शालिनी ,खुशबू ,संध्या, हिमांशु ,मनीष , माही सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

    जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान एक वांछित आरोपी पुलिस की…

    Continue reading
    एडीजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

    जफराबाद- एडीजी पीयूष मोडिया ने शनिवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के पहले तक थाने को सजाया संवारा जा रहा था।एडीजी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

    एडीजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

    टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

    पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन