महाशिवरात्रि को लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर में प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी ने पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर- महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा तहसील केराकत अंतर्गत स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने, भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश और निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाए और पुलिस बल की तैनाती प्रभावी ढंग से की जाए।


निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपजिलाधिकारी केराकत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में व्यवस्था को लेकर संतोष और भरोसा देखने को मिला।

  • Related Posts

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading
    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई