सुजीत अध्यक्ष एवं संजय चुने गये मंत्री, साथियों ने किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जौनपुर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जहां सुजीत सिंह (ग्राम्य विकास विभाग) को जिलाध्यक्ष एवं संजय चौधरी (पंचायती राज विभाग) को जिला मंत्री बनाया गया। उक्त कार्यकारिणी को एक माह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करके प्रदेश संघ को सूचित करना है। यह कार्यकारिणी 2 वर्ष तक कार्य करेगी। राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर के पुनर्गठन से जनपद के समस्त संगठनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विकास भवन में जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं जिला मंत्री संजय चौधरी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह प्रदेश संगठन हमारे ऊपर विश्वास करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, हम जनपद के कर्मचारियों के हक के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस अवसर पर सईदुल्लाह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शैलेंद्र विक्रम सिंह प्रशासनिक अधिकारी, अखिलेश उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, अच्छे लाल पाल, प्रमोद पाठक, अशोक यादव, शिव जगत यादव, शिवकुमार यादव, राम आसरे यादव, समरनाथ यादव, विनोद कुमार, राज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी प्रभुदयाल श्रीवास्तव प्रान्तीय प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह