10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट के लिये करें आवेदन


10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट के लिये करें आवेदन
जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जौनपुर में ट्रेडवार बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, हलवाई आदि ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत 2025-26 में प्रशिक्षण एवं टूल किट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। 25 जुलाई तक वेबसाइट पर आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता हेतु आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस0सी,ओ0बी0सी वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढे लिखे होने पर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता को इस आशय से उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नहीं लिया हो, नोटरी पत्र 10 के स्टाम्प पर देना होगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न