एकता परेड-2025 हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न


जौनपुर 24 अक्टूबर—- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2025 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर, गुजरात में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 के संदर्भ में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से 100 व्यक्तियों को इस परेड में सम्मिलित होने हेतु भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद से चयनित व्यक्तियों की सूची, पहचान पत्र, चिकित्सा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं अन्य दस्तावेज पूर्व में संकलित कर सुरक्षित रखे जाएँ, तथा सत्यापन भी कर लिया जाए जिससे यात्रा एवं आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति जनसंदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें जिले से चयनित प्रतिनिधियों की सहभागिता गौरव का विषय होगी।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल पर अपने सकारात्मक सुझाव एवं रचनात्मक विचार अवश्य साझा करें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित