खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी परिसर में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण


जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कार्यालय खंड विकास अधिकारी सिरकोनी परिसर में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजर को विस्तार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में जानकारी प्रदान किया।
उन्होंने उपस्थित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से गणना प्रपत्र वितरण की प्रगति, बीएलओ ऐप पर फीडिंग आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी बीएलओ शीघ्र अतिशीघ्र शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करें तथा वितरण के पश्चात गणना प्रपत्र के संग्रहण का भी कार्य सुनिश्चित करेंगे जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कोई विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने ऐसे बीएलओ जिन्होंने गणना प्रपत्र वितरण में उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहित किया, वहीं जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें बेहतर कार्य हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सभी बीएलओ से अपील किया कि वे उत्साहपूर्वक, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में अपना सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
005

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन