oplus_65554

यूजीसी कानून वापस ले सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : हरिवंश सिंह

जौनपुर। हरिवंश सिंह ने यूजीसी से जुड़े नए कानून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “काला कानून” करार दिया। शनिवार को नई कॉलोनी हुसेनाबाद स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में विभाजन पैदा करने वाला है और हिंदू समाज को आपस में बांटने का काम करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल इस कानून को वापस लेने की मांग की।

पूर्व सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कोर्ट से लेकर सड़क तक व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से इस कानून को न्यायालय में चुनौती दी गई है, जिस पर कोर्ट ने फिलहाल स्थगन आदेश (स्टे) दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने बताया कि 17 मई को शाम 3 बजे सिद्धीकपुर स्थित मां दुर्गा जी विद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती एवं पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही यूजीसी कानून के विरोध में संगठन की ओर से हुंकार भी भरी जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे वीरों का जीवन समाज को संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, काशी प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह, प्रदेश महामंत्री राम आश्रय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर जिले में भव्य स्वागत

    गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने स्मृति – चिन्ह देकर किया स्वागत जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार मेंमंत्री पद की शपथ लेने के…

    Continue reading
    जिला सेवायोजन कार्यालय, कैम्पस में 18 मई 2026 को होगा रोजगार मेला का आयोजन

    जौनपुर 16 मई – जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के कम में जिला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर जिले में भव्य स्वागत

    जिला सेवायोजन कार्यालय, कैम्पस में 18 मई 2026 को होगा रोजगार मेला का आयोजन

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 81 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण

    नहाते समय किशोर की नदी में डूबकर हुई मौत

    चिकन पॉक्स को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय