206.81 लाख की आठ सड़क परियोजना का किया शिलान्यास – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)

—सड़क परियोजना निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)
जौनपुर – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 206.81 लाख की लागत की आठ सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।
जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमें प्रमुख रूप से वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के सामने सेंट थामस कोचिंग के सामने आशादीप इलेक्ट्रॉनिक होते हुए अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.93 लाख, नईगंज में रामनारायण अग्रहरी के मकान से जयप्रकाश के मकान से होते हुए उमेश सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 24.49 लाख, परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर कृष्णा बुक डिपो से अशोक नगर कालोनी होते हुए प्रताप कालोनी तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 29.75 लाख, हुसैनाबाद रोडवेज के सामने से जगदीश सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 13.89 लाख, उर्दूबाजार में गल्ला मंडी तिराहे से रमन श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 28.25 लाख, ईसापुर में रसूलाबाद मार्ग से रवि सोनकर व सतीश सोनकर के मकान से होते हुए शाहगंज मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 9.81 लाख, उर्दूबाजार चौराहे से डा हरिनंदन श्रीवास्तव के मकान से होते हुए बड़ी मस्जिद तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 30.81 लाख, बलुआघाट में बुलबुल मौर्या के मकान से नरसिंह निषाद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.88 लाख है।
शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित /मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत लगभग 34 सड़क परियोजना स्वीकृत है जिसमें आज 8 सड़क परियोजना निर्माण कार्य शिलान्यास करके शुभारंभ किया जा रहा है।

जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आपको लगता है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है, मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं है तो उसकी जानकारी आप हमको दीजिए, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा0 रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, आनंद निषाद, सभासद सीपीन सिंह, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव व राजदेव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां