285 दिव्यांग बच्चे उपकरण के लिये किये गये चिन्हित


रामनगर, जौनपुर। बीआरसी रामनगर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के निर्देश में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय की देख—रेख में उपकरण मापन शिविर का आयोजन हुआ जहां एलिमको विभाग की टीम से डॉ रामानन्द, डॉ अमर बहादुर, ऑडियोलाजिस्ट राजू रहे। 335 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनमें से कुल 285 बच्चों को उपकरण के लिये चिन्हित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शाहगंज में 175, आदर्श कम्पोजिट केराकत में 176 तथा बीआरसी रामनगर में 285 बच्चों को उपकरण के लिये चिन्हित किया गया। इनमें से 604 बच्चों को समग्र शिक्षा एवं 22 बच्चों को पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उपकरण दिया जायेगा।

जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने शिविर में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया तथा मौके पर चिन्हित बच्चों को उपकरण प्राप्त की रसीद अपने हाथों से दिया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ पीडी तिवारी, विशेष शिक्षक विवेक सिंह, रमेश चन्द्र मौर्य, सीमा सिंह, रमाशंकर, संजय मिश्रा, अमर बहादुर, आनन्द तिवारी, ललन पाण्डेय आदि विशेष शिक्षक, दिव्यांग बच्चे, अभिभावक आदि प्रमुख रहे

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह