3 वर्ष से अन्न त्यागने वाले नैपाली यादव 7 नवम्बर को ग्रहण करेंगे अन्न



जौनपुर। नगर के सिपाह में मां अचला देवी मन्दिर/घाट के जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पिछले 3 वर्षों से अन्न त्यागने वाले समाजसेवी लाल बहादुर यादव नैपाली अब अन्न ग्रहण करेंगे। यह आयोजन 7 नवम्बर दिन गुरूवार की शाम सूर्यास्त के दौरान तय हुआ है जो मां अचला देवी घाट पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये श्री यादव ने बताया कि उक्त मार्ग काफी जर्जर हो गया था जिसको बनवाने के लिये तमाम सम्बन्धित विभागों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग किया। 3 वर्ष बीतने के बाद अंतत: उक्त मार्ग का पुनर्निर्माण हो गया है। मेरा संकल्प पूर्ण हो गया जिस पर 7 नवम्बर दिन गुरूवार को डाला छठ के दिन अन्न ग्रहण करूंगा, क्योंकि डाला छठ के दिन ही अन्न त्याग करके संकल्प लिया था।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां