डीएम के दिशा-निर्देशन मे एडीएम ने छठ पूजा महापर्व पर अप्रिय घटनाओ से बचाव हेतु जारी की एडवाइजरी

जौनपुर— – डीएम के दिशा-निर्देशन मे जिलाधिकारी, (वित्त एवं राजस्व) ने छठ महापर्व पर अप्रिय घटनाओं से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के दौरान क्या करे क्या ना करे, जिसके अंतर्गत हल्के सामान के साथ यात्रा करें। यदि डाक्टर ने सलाह दी है तो दवाईयॉ साथ रखें। नियम एवं दिशा निर्देशों का पालन करें, जहॉ आगे अवरोध हो वहॉ आगे न बढ़े और न हीं पीछे हटे। अवरोध हटने तक पीछे खडे़ लोगों को पकड़े और उन्हें रोकने के लिए सचेत करें। बच्चें व वृद्ध व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें। जिस आयोजन स्थल पर आप जा रहे हैं वहॉ के मानचित्र व निकास मार्गों को जरूर समझ लें। आवश्यकता पड़ने पर निकटम तैनात प्रशासन कर्मी से सम्पर्क करें। किसी भी आपात स्थिति हेतु पुलिस 112, एम्बुलेन्स 108 पर सम्पर्क करें।
क्या न करेंः- नदियों, तालाबों एवं घाटों पर अधिक गहरे पानी में न जायें।अधिक भीड़ भाड़ स्थान पर अधिक समय तक न रूके। क्षमता से अधिक ले जाने वाली नाव/नौकाओं में न बैठे। साथियों को धक्का देकर, लड़कर, उकसाकर अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें।होल्डिंग क्षेत्र और आवागमन मार्ग की क्षमताओं से अधिक आगन्तुकों को प्रवेश न दें। घबरायें नहीं और अफवाहें न फैलायें।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह