जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न

जौनपुर – जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा अध्यक्ष अवनीश केशरवानी की अध्यक्षता में महिला जिला अस्पताल में शिशु स्तन पान कक्ष का शुभारम्भ महिला जिला अस्पताल किया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, एवं विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र गुप्ता व डॉ आशीष यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।

तत्पश्चात नगर के होटल में जौनपुर एवं शाहगंज के सभी जेसी सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर ने जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा की गए कार्यों की सराहना की और बताया जेसीआई युवाओं की सबसे बड़ी संस्था है और जिससे जुड़ कर हर व्यक्ति अपना व्यक्तित्व विकास कर सकता है और जूनियर जेसी जिसकी उम्र 13 से 18 वर्ष, जेसी सदस्य 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष के ऊपर जेसीआई एल्युमिनाई क्लब से जुड़ कर जेसीआई का लाभ ले सकता है, मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा ने युवा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं अपने उद्बोधन में बताया कि अभी तक युवा ने बहुत अच्छा कार्य किया और विश्वास दिखाया कि आने वाले इस कार्यकम में और बेहतर कार्य करेगा।
उक्त अवसर पर जेसीआई द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने के लिए युवा द्वारा इस आधिकारिक यात्रा में सबसे ज्यादा योगदान दिया गया, जिसमें जेसी शिवेंद्र गुप्ता एवं मंडल निदेशक गौरव सेठ ने सेनेटर एवं अध्यक्ष अवनीश केशरवानी, स्वतंत्र मौर्य, शुभम साहू ने एच जी एफ के रूप अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, राष्टीय समन्वयक अविनाश जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष एवं मंडल अधिकारी आकाश केशरवानी, मंडल अधिकारी मीरा अग्रहरि गुलाम साबिर, विशाल गुप्ता, डॉ संदीप पाण्डेय सहित सचिव राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष, मोहित श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, आर्किटेक्ट प्रभात भाटिया, अमन साहू, श्रेयश जायसवाल, जूही वर्मा, रश्मि केशरवानी, शुभम साहू सहित जौनपुर एवं शाहगंज के तमाम जेसी सदस्य उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन हर्षित केशरी द्वारा किया गया

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न