डीएम के निर्देशन मे सीडीओ की अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

जौनपुर —- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।    


          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, जल निगम, उद्योग विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली तथा जिन विभागों की रैकिंग सीएम डैशबोर्ड पर खराब पायी गयी उन विभागों को ससमय पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।।


         मुख्य विकास अधिकारी ने 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपीआरएनएसएस, यूपीपीसीएल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी कार्य कराये जा रहे है उनकी प्रगति के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरुप होनी चाहिए तथा कार्य समयबद्ध रुप से पूर्ण होना चाहिए।


         इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न