जौनपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार मेले का भव्य आयोजन


जौनपुर – शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जौनपुर के प्रांगण में बुधवार को नवाचार मेले का भव्य आयोजन किया गया।
              कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर और माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अपने संबोधन में शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।


             मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा में नवाचार न केवल विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाता है बल्कि उन्हें व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करें ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा तथा डॉ. किरन त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ नवाचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।
            उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेला शिक्षा में नवीन विचारों और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा प्रयास है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए रचनात्मक और नवाचारी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन अतिथियों ने किया और सराहना भी की।


            समापन सत्र में डायट प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया गया कि शिक्षा में नवीनता और नवाचार की यह यात्रा सतत जारी रहेगी।


             कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. मंजू (एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर), डॉ. रमेश चंद्र (असिस्टेंट प्रोफेसर, विधि विभाग, टी.डी.पी.जी कॉलेज जौनपुर) तथा डॉ. तिलक सिंह यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल विभाग, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर), प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ यादव, समस्त डायट प्रवक्ता, एस.आर.जी. प्रतिभागी के रूप में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय /माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, डायट प्रवक्ता, ह्यूमाना के सदस्य तथा समस्त प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न