विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में,हम और हमारा संविधान पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन


जौनपुर
केराकत ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बराई में लीलावती आद्मया प्रसाद महाविद्यालय पर छात्र छात्राओं के साथ विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
ज्योति सिंह द्वारा बताया गया कि विश्व साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है। हमारा संविधान क्या है और इसी से मिले अधिकार के तहत हम संविधान के तहत बनें नियमों और कानून के तहत हमें अधिकार मिल रहा है। संविधान के बारे में कितना जानते हैं और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एक ऐसा समाज स्थापित करने के लिए नेतृत्व लेकर आगे आये जिसमें सर्वधर्म समभाव ,आपसी प्रेम, समानता हो । संविधान किसी भी देश की आम वैदिक जरुरतों में से एक है। यह लोकतंत्र आधार स्तंभ है । संविधान ही लोकतंत्र की रक्षक न्यायापालिका को इतना सशक्त बनाता है कि जनता सुख और भयमुक्त होकर रह सके। न्यायपालिका शान्ती का अस्तित्व संविधान से ही है। अगर देखा जाए तो अप्रत्यक्ष रूप से संविधान ही लोकतंत्र की संरक्षक हैं। एक आदर्श संविधान राज्य को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष बनाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है जो सरकार के राजनैतिक सिद्धान्तों प्रतिक्रियायों और शक्तियों के ढांचे का वर्णन करता है। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949ई को लिखा गया था। 26 जनवरी 1950 ई को लागू हुआ ।
संवाद में प्रबंधक सुनिता सिंह, प्रार्चाय अभिषेक सिंह, उपप्रबंधक शरद सिंह, अध्यापक मनोज श्रीवास्तव, सत्या सिंह, आकांक्षा सिंह,तनु यादव, मानसी सिंह समेत सैकड़ों छात्र छात्राओं की भागीदारी रही।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह