पटाखे से उड़ा हाथ, डा0 सिद्धार्थ ने चूर-चूर जोडक़र फिर से बनाया जनपद के कई चिकित्सक दे चुके थे जवाब, सिद्धार्थ हॉस्पिटल में मिला स्वास्थ्य लाभ



जौनपुर। बम पटाखा हाथ में लेकर छुड़ाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। उसके घर दीपावली की खुशी तब काफूर हो गयी जब बम के साथ उसकी हथेली भी उड़ गयी। मांस का चूर-चूर हुआ टुकड़ा दूर-दूर तक जा बिखरा, जिसे खोजने में घंटों लग गए। युवक को लेकर कई अस्पताल जाया गया लेकिन हर जगह से जवाब ही मिला। अंत में जब वहां के सारे चिकित्सक दे दिए जवाब तब डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ ही आए काम। बताया जाता है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भटहर गांव निवासी विकास चौहान उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सोमवार को दीपावली के दिन रात आठ बजे पटाखा छुड़ा रहा था। एक बम पटाखा भी था जिसे दुकानदार के कहने पर वह हाथ में लेकर छुड़ा रहा था। जब वह तेज धमाके के साथ फटा तो उसके दाहिने हाथ का पंजा भी पटाखे के साथ उड़ गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि मांस के टुकड़े एवं हड्डियां दर्जनों भाग में चूर-चूर होकर दूर-दूर तक बिखर गयी। हाथ से खून की धार बहने लगी। घटना सुनकर परिजन तुरन्त मौके पर पहुंच गए। हाथ की दशा देखते ही उनके होश उड़ गए। सभी ने मिलकर खोजबीन कर मांस के टुकड़े और हड्डियों को एकत्र किया और पन्नी में भरकर स्थानीय निजी चिकित्सक के पास पहुंच गए। वहां से रिफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय के कई प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया पर कोई काम नहीं आया। बाद में शहर के वाजिदपुर तिराहा निकट मैहर देवी मंदिर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल के प्रख्यात सर्जन डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ को दिखाया गया। उस समय भी हाथ से रक्तस्राव हो रहा था। उन्होंने तुरंत मलहम पट्टी कर आवश्यक जांच के बाद भर्ती कर लिया। दूसरे दिन परिजन की सहमति पर ऑपरेशन कर दर्जनों टुकड़े को जोडक़र खोई हथेली को फिर वापस लाकर सभी को चौका दिया। हालंकि ऑपरेशन में तीन घंटे से अधिक का समय लगा फिर भी इसे ईश्वर का शुक्र कहे या डा0 सिद्धार्थ के हाथों का कमाल दूसरे दिन से ही उसके हालत में सुधार होने लगा। इस प्रकार त्वरित लाभ से परिजन खुश हो गए। वह खुले कंठ से उनकी चहुंओर प्रशंसा कर रहे हैं। इस बावत पूछे जाने पर डा0 सिद्धार्थ ने बताया कि अगर ऑपरेशन में लेट होता तो ब्लड ज्यादा बहने से स्थिति और खराब हो जाती उपर से घाव भी सडऩे लगता। तब हथेली ही काटनी पड़ती। समय से उपचार हो जाने पर अब उसकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है। घाव तेजी से सूख रहा है, एक-दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी। ऑपरेशन में डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ के अलावा डा0 राजेश त्रिपाठी, डा0 रवि सिंह, डा0 राजेन्द्र, डा0 विनोद यादव आदि का भी योगदान सराहनीय रहा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां