बदलापुर महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

खेल, सांस्कृतिक एवं कृषि गतिविधियों की तैयारियों पर जोर

जौनपुर – उत्तर प्रदेश के विधानसभा बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर में संपन्न हुई।
बैठक में विधायक ने बताया कि इस वर्ष बदलापुर महोत्सव में खेल स्पर्धा का भी विशेष आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ, जिससे प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हो सके।
विधायक ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि महोत्सव में अपने अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए, जहाँ लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हे लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने बताया कि परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएँ, और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल किट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी से सामूहिक विवाह के संबंध में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिये गये कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ तथा सत्यापन भी ससमय कर लिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान विभिन्न विभागों से अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों, समूह की महिलाओं को सम्मानित, श्रमिकों को चेक वितरण आदि भी किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन संबंधी प्रबंधों के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक जी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, जिससे बदलापुर महोत्सव को सफल, आकर्षक और यादगार बनाया जा सके।
इस दौरान विधायक जी ने कहा कि यह महोत्सव हमारे समाज, धर्म, संस्कृति, परिवेश के विभिन्न आयामों को एक स्थान पर लाकर प्रदर्शित करने का काम करता है। गत वर्षों की भांति इस बार भी महोत्सव का सफल आयोजन होगा। इस महोत्सव के दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें सभी अधिकारी मनोयोग से कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर महोत्सव अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक सरोकारों के लिए जाना जाता है। इस वर्ष दिव्य और भव्य तरीके से बदलापुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बायोमेट्रिक विधि से वर वधू का सत्यापन किया जाएगा। स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार प्रसार सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा, उन्होंने विधायक को आश्वस्त कराया कि सभी अधिकारीगण समन्वय करते हुए बदलापुर महोत्सव के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग करेंगे।इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने हेतु समर्थ पोर्टल पर सकारात्मक सुझाव देने की सभी से अपील भी की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां