समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने में जनपद को शीर्ष पर बनाए रखने में सहयोग की जिलाधिकारी ने की अपील

जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण

जौनपुर 27 अक्टूबर— जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के कुशल नेतृत्व और प्रभावी निर्देशन में जनपद ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शासन के “समर्थ पोर्टल” पर जनसहभागिता एवं सकारात्मक सुझावों के मामले में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

          समर्थ पोर्टल के माध्यम से शासन की नीतियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु नागरिकों से रचनात्मक सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। 







          इस दिशा में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप आम नागरिक, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षण संस्थान एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय रूप से पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज किए जा रहे है। 



           जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि “जनसहभागिता के बिना सुशासन की परिकल्पना अधूरी है। समर्थ पोर्टल नागरिकों की आवाज़ को सीधे शासन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना है।”

          उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार सभी विभागों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों को समर्थ पोर्टल पर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में जनपद वासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, और डिजिटल शासन से संबंधित सुझाव दिए, जिससे जौनपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

            जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह सकारात्मक सुझाव एवं सहभागिता भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए ताकि जौनपुर विकास की नई ऊँचाइयों को छू सके।

जिलाधिकारी ने शिक्षा, कृषि के क्षेत्र में नवाचार, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण स्वास्थ्य क्षेत्र सहित कुल 12 प्रमुख सेक्टरों में सुझाव देने की अपील की है।

             समर्थ पोर्टल पर डेस्कटॉप अथवा लैपटॉप का प्रयोग कर वेब पोर्टल http//samarthuttarpradesh.up.gov.in पर बिना लॉगइन किये आम जन सुझाव दर्ज दर्ज करा सकते है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां