चायनीज मांझा बेचते पकड़ाया युवक, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बदलापुर जौनपुर – बदलापुर पुलिस ने प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को की गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन शहीद मार्ग के पास सरोखनपुर गांव में अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचा जा रहा है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आनंद निगम पुत्र रंजय निगम निवासी सरोखनपुर, बदलापुर, जौनपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 2.2 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज मांझा और सिंथेटिक धागा बरामद हुआ। चायनीज मांझा बेहद तेज और धारदार होने के कारण लोगों, खासकर बच्चों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा साबित होता है। साथ ही यह पक्षियों के लिए भी जानलेवा माना जाता है। कई दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल अरविंद प्रजापति और महिला कांस्टेबल प्रज्ञा मिश्रा शामिल रहीं।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण