समाधान दिवस में 49 शिकायतें आई: एडीएम की अध्यक्षता में 6 मामलों का मौके पर निस्तारण

बदलापुर जौनपुर

तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिला अधिकारी (एडीएम) अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 49 फरियादी अपनी समस्याओं लेकर पहुंचे, जिनमें से 6 शिकतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत और काशन से आए फरियादियों ने राजस्व भूमि विवाद, आवास, पेंशन, सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं के संबंध में लिखित शिकायती पत्र प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान एडीएम अजय अम्बष्ट के साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रत्येक शिकायत की प्रकृति को समझते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए त्वरित कार्रवाई करते हुए अच्छा शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादों को तत्काल राहत मिली। वहीं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामले में पारदर्शिता के साथ समयबद्ध करवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न होएडीएम अजय अम्बष्ट ने बताया कि तहसील समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें, ताकि उनका उचित समाधान संभव हो सके।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां