राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शाहगंज जौनपुर – शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल अवस्था में पड़े राष्ट्रीय पक्षी मोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार, शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों ने एक घायल मोर को पड़ा देखा। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था कराई। हालांकि मोर को गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रेंजर शाहगंज राकेश कुमार ने बताया कि नियमानुसार मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत वन विभाग की टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ राजकीय सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां