शाही एवं सद्भावना पुल पर जालीदार रेलिंग लगायी जाय: राधेरमण जयसवाल


व्यापार मण्डल ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुलों पर रेलिंग लगाने के लिये दिया ज्ञापन
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह को ज्ञापन देकर निम्नलिखित मांग किया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने बताया कि जौनपुर नगर में चाइनीज मांझे से कई लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन को जनहित से जुड़ा इस महत्वपूर्ण समस्या का ध्यान आकर्षित कराते हुये एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ज्ञापन दिया। शाही एवं सद्भावना पुल पर लोहे की जालीदार रेलिंग लगवाने की अविलम्ब व्यवस्था किया जाय।

उपयुक्त दोनों पुल पर रेलिंग प होने से चाइनीज मांझे से दुर्घटना बहुल क्षेत्र हो गया है। विदित है कि रेलिंग लगाने से राहगीरों, गलत मानसिकता से पुल पर आने—जाने वालों की सुरक्षा और भी मजबूत हो जाएगी और चाइनीज मांझे से भी बचाव बना रहेगा एवं त्योहार के समय पुल पर सुरक्षा के लिए बार-बार बास और बल्ली से अस्थाई रेलिंग बनाने पर होने वाले सरकारी खर्च हमेशा के लिए बंद हो जायेंगे।

इसको गंभीरता को समझते हुये जालीदार रेलिंग का निर्माण अतिशीघ्र कराने का निवेदन व्यापार मण्डल ने किया, ताकि आने वाले मकर संक्रांति पर कोई अप्रिय घटना और न घटे। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि दोनों पुल पर मकर संक्रांति के दौरान चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं।

प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेना चाहिये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया ने उम्मीद जतायी कि प्रशासन जल्द से जल्द व्यापार मंडल की मांग पर ध्यान देगा। प्रतिनिधिमण्डल में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, किराना संघ के अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष शाहिद मंसूरी, मीडिया प्रभारी डीके अग्रहरि, यशवंत साहू, शुभम बरनवाल, गुलजारी लाल गुप्ता आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न