बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, हजारों लोग रोज होते हैं परेशान

महराजगंज /जौनपुर – क्षेत्र का प्रमुख महराजगंज बाजार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह बाजार पांच ग्राम सभाओं को जोड़ता है, जबकि आसपास की लगभग 12 ग्राम सभाओं के लोग रोजाना यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार की आबादी लगभग 5500 बताई जा रही है और यहां 500 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें संचालित हैं। प्रतिदिन दो से तीन हजार खरीदारों की आवाजाही रहती है। इतने बड़े बाजार के बावजूद यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। जल निकासी, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिन्हें बाजार में आने पर भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। शादी-विवाह, क्रिया-कर्म या अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए आसपास के गांवों के लोग इसी बाजार पर निर्भर हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बाजार में सुरक्षा को लेकर भी व्यापारियों में डर का माहौल है। स्वर्ण व्यवसायी और अन्य बड़े दुकानदार लगातार प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा कई दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई है, फिर भी छोटे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, मेन रोड पर यूनियन बैंक के पास और पड़ाव क्षेत्र में लगी हाईमास्ट लाइट करीब छह महीने से खराब पड़ी है। पूरे बाजार और मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण खरीदार और दुकानदार दोनों ही समय से पहले बाजार छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए तो यह बाजार और अधिक विकसित हो सकता है, लेकिन अनदेखी के चलते समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां