गांव में न खम्भा, न तार, फिर भी लाखों के बिल तैयारग्रामीणों ने बिजली विभाग एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत


महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजपुर रूखार उसरिया बस्ती स्थित अनुसूचित जाति बस्ती और पटेल बस्ती में बिजली विभाग द्वारा आजादी के बाद से न तो बिजली का खंभा पहुंचाया गया है और न ही तार बिछाए गए हैं। इसके बावजूद इन बस्तियों के निवासियों को लाखों रुपये के बिजली बिल भेजे गए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में बिजली विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों के अनुसार लगभग 7 वर्ष पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर आधार कार्ड एकत्र किए थे। उस समय उन्हें बताया गया था कि उनके घरों तक बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगाकर निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। हालांकि सात साल बीत जाने के बाद भी न बिजली का खंभा पहुंचा और न ही तार बिछाये गये लेकिन गलत तरीके से बिजली के बिल आने शुरू हो गये।
इन बिलों को देखकर ग्रामीण परेशान हैं। कुछ प्रमुख बिलों में सियाराम गौतम का 59,070 रुपये, नंदलाल का 63,369 रुपये, पन्ना लाल गौतम का 55,352 रुपये, श्याम लाल गौतम का 60,791 रुपये, सुमित्रा पत्नी राजेंद्र का 35,334 रुपये, सुनारा पटेल का 46,000 रुपये, गीता देवी का 33,165 रुपये, उर्मिला पत्नी महेंद्र का 27,260 रुपये, नन्हकू पटेल का 87,000 रुपये, निशा पत्नी मूलचंद का 42,499 रुपये, केसर लाल का 48,000 रुपये, पारस वर्मा का 36,000 रुपये और निर्मला यादव का लगभग 46,000 रुपये का बिल शामिल है।
ग्रामीण केसर लाल पटेल और नन्हकू राम ने बताया कि उनके घरों से निकटतम बिजली का खंभा लगभग पांच सौ मीटर दूर है जहां से बिजली का तार खींचना संभव नहीं है। पीड़ित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्रा और विद्युत विभाग से जांच कर बिजली के बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि बिल माफ नहीं किए गए तो वे प्रदर्शन करेंगे।
004

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न